Posts

Showing posts from 2021

LAHAUL & SPITI Valley …trans Tibet journey

Image
 नमस्कार मित्रों एक बार फिर हाज़िर हूँ अपनी इस रोमांचक यात्रा विवरण के साथ।  कोरोना महामारी के इस भीषण समय में जब एक इंसान दूसरे इंसान पे विश्वास खो चुका था तब स्पीती की पंचायतों ने आपस में मिल जुल कर फ़ैसला लिया था कि जब तक ये पेंडेमिक खतम नही हो जाता तब तक सैलानियों का वैली में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाए। इसी के चलते लगभग पंद्रह महीने (एप्रिल 2020 से जून 2021 तक ) स्पीती पूरी तरह बंद रही। इसी कारण से देश में सब से कम बीमारी का प्रसार इस क्षेत्र में हुआ।हालाँकि हिमाचल प्रदेश ( लाहौल स्पीती हिमाचल का ही एक भाग है) में कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाया था।  विगत दो तीन वर्षों में कई बार यात्रा कार्यक्रम बना पर स्थगित होता रहा पर जैसे ही स्पीती सैलानियों के लिए खुला हमने ठान लिया की अब की बार जाना ही है।  बेहद खूबसूरत किंतु अत्यंत ख़तरनाक ये क्षेत्र विभिन्न ख़तरों से भरा पड़ा है। भू स्खलन की घटनायें हिमालय में सर्वाधिक इसी क्षेत्र में होती रहती है। और यहाँ पर्यटन का मुख्य समय होता है जून से ऑक्टोबर। वर्ष के बाक़ी महीनो में भारी हिमपात यहाँ के अधिकांश मार्ग बंद कर देता है। हमने पहले ऑगस