YHAI-Marine Life Trekking Expedition
मरीन ट्रेक ओखा गुजरात ये ग्रुप टूर अचानक ही तय हो गया। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन हर वर्ष मरीन लाइफ एक्सप्लोरेशन ट्रेक आयोजित करता है जो कोविड के चलते दो साल बंद था। तभी एक दिन देखा की जामनगर की जगह ओखा में आयोजन है , मैंने अपने भाई मनोज को सूचित किया और हम दोनों ने बुकिंग करने की सोची ही थी कि लगा इसमें लंबे लंबे ट्रेक रूट नहीं है और एक ही दिन दस किमी का ट्रेक है , तो क्यों न पत्नियों को साथ ले लिया जाये , तो अब ...